जीएसआई के साथ होगी अहम बैठक
खनिज अन्वेषण को गति देने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के अधिकारियों के साथ बैठक करने की तैयारी में है। बैठक में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद खनिजों की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
वैज्ञानिक सर्वे के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि किन क्षेत्रों में खनिज भंडार मौजूद हैं और उनकी गुणवत्ता व मात्रा कितनी हो सकती है। खास बात यह है कि जिन इलाकों में अभी तक पर्याप्त खोज नहीं हुई है, उन्हें भी अन्वेषण के दायरे में लाने की योजना है।
खोज के बाद विकसित होंगे खनिज ब्लॉक
सर्वे और अन्वेषण से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर संभावित क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उपयुक्त खनिज क्षेत्रों को ब्लॉक के रूप में विकसित कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इससे राज्य में खनन से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
ई-नीलामी में तकनीक का इस्तेमाल
बड़े खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए यूनिफाइड माइनिंग पोर्टल के इस्तेमाल को मजबूत करने की तैयारी है। तकनीक आधारित व्यवस्था से नीलामी प्रक्रिया की निगरानी आसान होगी और ज्यादा कंपनियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सकता है।

0 comments:
Post a Comment