यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, 40 हजार छात्राओं के लिए खुशखबरी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत करीब 40 हजार छात्राओं को स्कूटी देने की तैयारी की जा रही है। सरकार की योजना के मुताबिक छात्राओं को जनवरी तक स्कूटी मिलने की उम्मीद है।

स्कूटी की खरीद के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने जेम पोर्टल पर बिड जारी कर दी है। चयनित कंपनी को तय समय के भीतर स्कूटियों की आपूर्ति करनी होगी। विभाग सितंबर के अंत तक खरीद प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है, जिसके बाद करीब 100 दिनों में सप्लाई पूरी होने की संभावना है।

75 जिलों में होगी डिलीवरी

इस योजना की खास बात यह है कि स्कूटियों को प्रदेश के सभी 75 जिला और मंडल मुख्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। किस स्थान पर कितनी स्कूटी भेजी जाएंगी, इसकी जानकारी खरीद आदेश जारी होने के समय तय की जाएगी। इसी दौरान पात्र छात्राओं की चयन सूची भी तैयार होने की उम्मीद है।

लाभार्थियों की संख्या में बदलाव होने पर विभाग ने स्कूटियों की संख्या को 25 फीसदी तक बढ़ाने या घटाने का विकल्प भी रखा है। जरूरत पड़ने पर इसमें और बदलाव किया जा सकता है।

स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल भी

योजना के तहत छात्राओं को सिर्फ स्कूटी ही नहीं मिलेगी, बल्कि इसके साथ मानक वाला हेलमेट और चार लीटर पेट्रोल भी दिया जाएगा। इसके अलावा गार्ड किट, ग्रिप कवर, किक रबर और सीट कवर जैसी जरूरी एक्सेसरीज भी स्कूटी के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्कूटी BS6 मानक, ऑटोमैटिक और ट्यूबलेस टायर वाली होगी। इससे प्रदेश की हजारों मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के दौरान आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment