केंद्र सरकार के संस्थान में वैकेंसी, 10वीं पास के लिए आई खुशखबरी!

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ISRO Propulsion Complex (IPRC), महेंद्रगिरी, तमिलनाडु ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अभियान के तहत कुल 22 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट के 5, टेक्निशियन-B के 13, कुक-A का 1 और फायरमैन-A के 3 पद शामिल हैं। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से जुड़े पद हैं। वहीं टेक्निशियन-B में फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग ट्रेड शामिल हैं।

10वीं और ITI वालों को मौका

टेक्निशियन-B के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI तथा मान्यता प्राप्त NTC/NAC प्रमाणपत्र जरूरी है। कुक-A के लिए 10वीं पास और संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव मांगा गया है। फायरमैन-A के लिए 10वीं पास होने के साथ निर्धारित शारीरिक दक्षता पूरी करनी होगी। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा जरूरी है।

1.42 लाख तक सैलरी

टेक्निकल असिस्टेंट को पे लेवल-7 के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 तक वेतन मिलेगा। टेक्निशियन-B का वेतन ₹21,700 से ₹69,100 और कुक-A व फायरमैन-A का वेतन ₹19,900 से ₹63,200 तक है।

चयन पद के अनुसार लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल जांच के जरिए होगा। इच्छुक उम्मीदवार IPRC की आधिकारिक वेबसाइट iprc.gov.in पर जाकर निर्धारित समय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले संबंधित पद की योग्यता और शर्तें जरूर जांच लें।

0 comments:

Post a Comment