सरकार का उद्देश्य नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती को बढ़ावा देकर चीनी मिलों के लिए पर्याप्त गन्ना उपलब्ध कराना है। किसानों को योजना की जानकारी देने के लिए गोष्ठी, प्रशिक्षण और कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं।
30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन किसानों के पास 0.25 एकड़ से 2.5 एकड़ तक जमीन है, वे निर्धारित पात्रता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए गन्ना उद्योग विभाग के केयर पोर्टल ccs.bihar.gov.in पर जाना होगा। किसान घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए जमीन की रसीद और गन्ना रजिस्ट्रेशन आईडी जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी।
किसानों की लागत होगी कम
योजना के तहत अच्छी किस्म के गन्ने का बीज मुफ्त मिलने से किसानों पर शुरुआती लागत का बोझ कम होगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे मिथिलांचल में गन्ने का रकबा बढ़ेगा और किसानों की आमदनी को भी फायदा होगा।
वहीं रैयाम और सकरी चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूरा करें।

0 comments:
Post a Comment