1 .BSFC में 259 पदों पर मौका
बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन (BSFC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अभियान के तहत कुल 259 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें अकाउंटेंट, लोअर ग्रेड क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोलर समेत कई पद शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया BCECE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी।
2 .BPSSC में कंपनी कमांडर के 65 पद
दूसरी ओर, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे।
योग्य उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य निर्धारित शर्तों को ध्यान से देखना होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment