कब से कब तक आवेदन?
GDS भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 31 अगस्त 2026 से हो चुकी है। वहीं आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को 21 सितंबर को शाम 5 बजे तक आवेदन पूरा करना होगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग के अलग-अलग कार्यालयों के लिए निम्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM), डाक सेवक (Dak Sevak)
10वीं पास युवाओं के लिए मौका
GDS भर्ती उन युवाओं के लिए खास अवसर है, जो 10वीं कक्षा पास करने के बाद डाक विभाग में काम करने की इच्छा रखते हैं। हालांकि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, स्थानीय भाषा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।
ऐसे करें ऑनलाइन के द्वारा आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां GDS भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें। जरूरी जानकारी भरने के बाद निर्धारित दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन जमा करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।

0 comments:
Post a Comment