30 सितंबर तक करें आवेदन
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
12वीं पास महिलाओं के लिए मौका
इस भर्ती में इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता रखने वाली अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। दी गई जानकारी के अनुसार उच्च योग्यता रखने वाली उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर है। आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
110 पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती अभियान के जरिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के कुल 110 पद भरे जाएंगे। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। आवेदन करने वाली महिलाओं को सलाह है कि फॉर्म में सभी जानकारी सावधानी से भरें और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें।
महत्वपूर्ण जानकारी:
पद: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर
कुल पद: 110
योग्यता: 12वीं/इंटरमीडिएट या समकक्ष
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
अंतिम तारीख: 30 सितंबर 2026
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
नौकरी का प्रकार: संविदात्मक

0 comments:
Post a Comment