8.2% ब्याज दर लागू
फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि, यह दर स्थायी नहीं है। सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा करती है, इसलिए आने वाले वर्षों में ब्याज दर बदल सकती है।
हर महीने ₹5,000 जमा करने पर
अगर कोई अभिभावक हर महीने ₹5,000 खाते में जमा करता है, तो सालभर में ₹60,000 जमा होंगे। नियमों के मुताबिक खाते में अधिकतम 15 साल तक पैसे जमा किए जा सकते हैं। इस तरह 15 साल में कुल जमा राशि ₹9 लाख होगी।
मौजूदा 8.2% ब्याज दर को पूरे समय स्थिर मानकर किए गए अनुमान के अनुसार, मैच्योरिटी पर रकम करीब ₹28 लाख के आसपास हो सकती है। हालांकि, यह केवल अनुमान है। वास्तविक रकम भविष्य में लागू होने वाली ब्याज दरों के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है।
जमा करने की सीमा क्या है?
सुकन्या खाते में एक वित्त वर्ष में कम से कम ₹250 जमा करना होता है, जबकि अधिकतम जमा सीमा ₹1.50 लाख सालाना है। हर महीने ₹5,000 जमा करना जरूरी नहीं है। अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार नियमों के तहत राशि जमा कर सकते हैं। खाता पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में खुलवाने की सुविधा उपलब्ध है।
0 comments:
Post a Comment