OPS की मांग के बीच NPS की बड़ी सौगात, कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली की मांग के बीच नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को लेकर नई डिजिटल सुविधा शुरू की गई है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने ‘NPS तत्काल’ सुविधा लॉन्च की है। इसका उद्देश्य एनपीएस अकाउंट खोलने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाना है।

मोबाइल से खुलेगा NPS अकाउंट

NPS तत्काल के जरिए अब बिना कागजी प्रक्रिया के मोबाइल से पेंशन अकाउंट खोला जा सकता है। इसके लिए डिजिटल KYC और UPI की सुविधा का इस्तेमाल किया जाएगा। अकाउंट खुलने के बाद PRAN भी जारी किया जाएगा।

BHIM ऐप से आसान होगा रजिस्ट्रेशन

इस सुविधा को BHIM UPI ऐप के साथ जोड़ा गया है। यूजर को ऐप में NPS विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद बैंक अकाउंट का चयन करके कम से कम 250 रुपये का शुरुआती योगदान UPI के जरिए करना होगा। भुगतान पूरा होने के बाद PRAN जनरेट होकर अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।

इन बैंक ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

फिलहाल BHIM ऐप के जरिए SBI, ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank और IDFC FIRST Bank के ग्राहक इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आने वाले समय में अन्य बैंकों को भी इससे जोड़ने की योजना है।

ज्यादा लोगों को NPS से जोड़ने की तैयारी

PFRDA के मुताबिक डिजिटल प्रक्रिया आसान होने से एनपीएस का दायरा बढ़ाने में मदद मिल सकती है। खासकर छोटे शहरों, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों, दुकानदारों और फ्रीलांसरों के लिए अकाउंट खोलना पहले के मुकाबले सरल हो सकता है। PFRDA ने अगले दो वर्षों में दो से तीन करोड़ नए सब्सक्राइबर्स जुड़ने की उम्मीद जताई है।

0 comments:

Post a Comment