यूपी में इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 50% तक बढ़ा वेतन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में लंबे समय से वेतन पुनरीक्षण का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद कई जिला सहकारी बैंकों में वेतन बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (UPSCB) ने जौनपुर और बलिया के कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण को मंजूरी दे दी है। इन दोनों बैंकों में करीब तीन दशक बाद वेतन में बदलाव किया गया है।

वहीं गाजीपुर और आजमगढ़ के जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों के वेतन में भी संशोधन को स्वीकृति मिल चुकी है। इन दोनों बैंकों में करीब दो दशक बाद वेतन पुनरीक्षण हुआ है। जौनपुर और बलिया के कर्मचारियों को संशोधन के बाद 50 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि, जबकि गाजीपुर और आजमगढ़ में करीब 26 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। स्वीकृत संशोधन का लाभ जुलाई से दिए जाने की बात कही गई है।

कई बैंकों की प्रक्रिया अभी लंबित

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश की 14 जिला सहकारी बैंकों में वेतन पुनरीक्षण को लेकर जुलाई में आदेश जारी किया गया था। इसके बाद अलग-अलग बैंकों की प्रबंध समितियों ने प्रस्ताव आगे बढ़ाए। हालांकि सभी बैंकों में प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

बहराइच, वाराणसी और हरदोई के प्रस्ताव UPSCB स्तर पर लंबित बताए गए हैं। वहीं देवरिया, सीतापुर, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर और सुल्तानपुर के मामले मंडलीय संयुक्त आयुक्त कार्यालय में हैं। गोरखपुर और अयोध्या के प्रस्ताव अभी बैंक प्रबंधन स्तर पर लंबित हैं।

UPSCB प्रबंधन के अनुसार कुछ अन्य जिला सहकारी बैंकों के वेतन पुनरीक्षण की मंजूरी का आदेश भी जल्द जारी किया जा सकता है। कर्मचारी संगठन ने बाकी बैंकों में भी प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है। जिससे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment