बिहार के लिए 2 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, यात्रियों को खुशखबरी, बुकिंग शुरू

पटना। दिवाली और छठ के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से बिहार के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से समस्तीपुर और दानापुर के लिए ट्रेनें शामिल हैं।

मुंबई-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन नंबर 01043/01044 LTT-समस्तीपुर स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मुंबई से चलेगी। वापसी में समस्तीपुर से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा।

मुंबई-दानापुर रोजाना स्पेशल

ट्रेन नंबर 01143/01144 LTT-दानापुर स्पेशल 9 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक रोजाना चलेगी। वापसी में दानापुर से यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 22 नवंबर तक संचालित होगी। इसके प्रमुख ठहरावों में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू जंक्शन, बक्सर और आरा शामिल हैं।

2 अक्टूबर से शुरू हुई बुकिंग

रेलवे के अनुसार दोनों स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 2 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। यात्री PRS काउंटर, IRCTC की वेबसाइट और RailOne ऐप के जरिए आरक्षण करा सकते हैं। वहीं अनारक्षित कोच में यात्रा करने वाले यात्री UTS के माध्यम से टिकट ले सकेंगे।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इससे मुंबई से बिहार आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment