1 .e-KYC है जरूरी: जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं है, उन्हें इसे जल्द पूरा करना चाहिए। किसान इसे PM-Kisan पोर्टल, मोबाइल ऐप के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर करा सकते हैं।
2 .जमीन का रिकॉर्ड अपडेट रखें: किसान के नाम पर जमीन का रिकॉर्ड सही होना और Land Seeding की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। जमीन से जुड़ी जानकारी में समस्या होने पर संबंधित राजस्व विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
3 .आधार और बैंक खाते की जांच करें: किस्त के भुगतान में बैंक खाते और आधार से जुड़ी जानकारी महत्वपूर्ण है। किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बैंक खाता DBT के लिए सक्रिय हो और जरूरी लिंकिंग सही तरीके से हुई हो।
4 .नाम और दस्तावेजों में एकरूपता: आधार, बैंक खाते और जमीन के रिकॉर्ड में नाम की जानकारी सही और आपस में मेल खाती होनी चाहिए। किसी तरह की गलती होने पर समय रहते उसे ठीक कराना बेहतर है।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
किसान PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प से अपनी जानकारी देख सकते हैं। यहां e-KYC, Land Seeding और भुगतान से जुड़ी स्थिति की जांच की जा सकती है। किसी जानकारी में कमी दिखाई दे तो संबंधित विभाग या बैंक से संपर्क करके उसे दुरुस्त कराना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment