मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह अवधि करियर के लिहाज से सकारात्मक रह सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। कारोबार करने वालों को अटके हुए काम में प्रगति मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर ध्यान दिया जा सकता है। व्यापारियों को नए संपर्कों से फायदा मिलने के योग बन सकते हैं। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए 4 से 8 सितंबर के बीच करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। कारोबार में किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर भी सामने आ सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह अवधि कामकाज के लिहाज से खास रह सकती है। नौकरी में तरक्की या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। कारोबार में रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment