सहायक अध्यापकों को मिल सकता है प्रमोशन
प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों को प्रधानाध्यापक या जूनियर बेसिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। वहीं जूनियर स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को भी उनकी वरिष्ठता और नियमों के आधार पर उच्च पदों पर जाने का अवसर मिल सकता है। पदोन्नति के साथ वेतन में भी बदलाव होने की संभावना है।
वरिष्ठता सूची अब ऑनलाइन तैयार होगी
शिक्षकों की पदोन्नति में सबसे बड़ी अड़चनों में वरिष्ठता सूची को लेकर होने वाली समस्याएं रही हैं। अब प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जिला स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी वरिष्ठता सूची तैयार करेंगे। इसके बाद शिक्षकों को सूची पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
12,405 पदों पर भर्ती भी जारी
इसी बीच प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के 12,405 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर बताई गई है। भर्ती को लेकर अभ्यर्थी पदों की संख्या बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं। ऐसे में प्रमोशन और नई भर्ती, दोनों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की गतिविधियों पर शिक्षकों और अभ्यर्थियों की नजर बनी हुई है।

0 comments:
Post a Comment