पूर्व भारतीय कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस बार का 15 अगस्त कुछ खास रहने वालें है। वे अब तक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में तैनात थे। मीडिया रिपोट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बार वे नए बने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं।
इन दिनों धोनी टेरिटोरियल आर्मी में काम कर रहे हैं। इसके लिए वो क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखें है। वो 30 जुलाई को टेरिटोरियल आर्मी में ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में ही रहेंगे। इस दौरान वो 15 अगस्त को तिरंगा फहरा सकते हैं।
भारतीय सेना के एक अधिकरी ने बताया कि धोनी भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं और यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं। वो यूनिट के सदस्यों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल भी खेलते हैं। साथ ही साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं। हालांकि सेना के अधिकारी ने यह नहीं बताया कि धोनी 15 अगस्त को किस स्थान पर तिरंगा फहराएंगे।
एक बात आपको बता दें की वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास लेने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन धोनी संन्यास नहीं लिए और वो दो महीने अपनी पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिये बोर्ड से ब्रेक मांगा था। अभी वो पैराशूट रेजिमेंट के साथ हैं।

0 comments:
Post a Comment