हेल्थ डेस्क: लौकी का जूस इंसान के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इसके सेवन करने से बहुत सी बीमारियां दूर हो जाती हैं। साथ ही साथ इससे शरीर की इम्युनिटी भी बेहतर रहती हैं। लौकी के जूस में कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां लौकी के जूस के सेवन से ठीक हो जाती हैं तथा शरीर भी सेहतमंद रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
कब्ज और पाचन में सुधार:
लौकी के जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं जो शरीर को फिट रखने में सहयोग करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते है। इसके नियमित रूप से सेवन करने से अनियमित मल त्याग या कब्ज के साथ ही पेट फूलना और अर्जीण सबंधी पेट की बीमारिया दूर होती है।इससे कब्ज और पाचन से सुधार होता हैं।
यूरिन इनफेक्शन को दूर करने में:
शरीर में सोडियम की अधिकता होने से यूरिन इन्फेक्शन की समस्या बढ़ जाती है जिससे मूत्र त्याग करते समय काफी जलन और दर्द का भी सामना करना पड़ता है। यूरिन इन्फेक्शन की परेशानियों को दूर करने में लौकी का जूस काफी फायदेमंद साबित होता है।
अनिद्रा को दूर करने में:
अगर आपकी नींद पूरी नही हो पा रही है तो लौकी के जूस में तिल का तेल मिलाकर सिर की मालिश करें। इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा और आपको तुंरत ही अच्छी नींद आने लगेगी। साथ ही साथ तनाव से भी मुक्ति मिलेगी।
दिल के रोग को दूर करने में:
लौकी का जूस शरीर के कोलेस्ट्राल को नियंत्रित कर रक्तचाप को नियंत्रित करता है और इस प्रकार हृदय रोग को ठीक कर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। इससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीकों से होता हैं।
लीवर की सूजन को दूर करता है:
लौकी का जूस लिवर के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। यह आपके लीवर में आई सूजन को कम करने में काफी मदद करता है। इससे इंसान का लिवर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। साथ ही साथ लिवर की कार्य प्रणाली भी अच्छी रहती हैं।
0 comments:
Post a Comment