बिहार के 2 स्टूडेंट्स को माइक्रोसॉफ्ट ने दिया 43 लाख का सैलरी पैकेज

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार NIT के जमशेदपुर प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विंग के प्रोफेसर-इंजार्ज डॉ प्रह्लाद प्रसाद ने कहा कि इस साल के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के नौवें दिन माइक्रोसॉफ्ट ने बिहार के दो स्टूडेंट्स कनिष्का और अमन कुमार को 43.30 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। 
कनिष्क और अमन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर (NIT) के छात्र हैं। इंस्टीट्यूट की प्लेसमेंट में दोनों को अब तक का सबसे अधिक सैलरी पैकेज मिला है। इससे पहले अभी तक किसी भी छात्र को इतना ज्यादा पैकेज नहीं मिला हैं। 

अमन कुमार पटना के रहने वाले हैं और कनिष्का बक्सर से हैं।  दोनों ने NIT जमशेदपुर से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग  की पढ़ाई की है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने सुयश श्रीवास्तव को पिछले साल 42.02 लाख रुपये के सालाना पैकेज के लिए चुना था। 

वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के 8 छात्रों को अमेजन ने 27 लाख रुपये का सालाना पैकेज पर नौकरी दी है। Qualcom कंपनी ने  2 छात्रों को 16 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। इतना ही नहीं इस  Buyhatke कंपनी ने एक छात्र को 15 लाख रुपये का पैकेज दिया हैं। डॉ. केके शुक्ला ने कहा कि उन्हें इस साल 60 कंपनियों के साथ लगभग 100 फीसदी प्लेसमेंट हासिल करने की उम्मीद है। अभी वर्तमान में सॉफ्टवेयर कंपनियां उच्चतम पैकेज दे रही हैं।  

0 comments:

Post a Comment