महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाते हैं ये 4 पोषक तत्व

हेल्थ डेस्क: आज के समय में गलत खान पान और तनाव के कारण महिलाओं में कामेच्छा की कमी देखी जाती हैं। जिसके कारण महिलाएं अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध को एन्जॉय नहीं कर पाती हैं। जिससे उनके रिलेशनशिप में भी खटास आ जाता हैं और धीरे धीरे उनका रिलेशनशिप ख़राब हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार के बारे में जिस आहार के सेवन से महिलाएं कामेच्छा को बढ़ा सकती हैं तथा अपने शरीर को सेहतमंद बना सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
फाइबर युक्त आहार: 
दरअसल फाइबर युक्त आहार शरीर से एस्ट्रोजन की अत्यधिक मात्रा को निकालने में मदद करता है। यह हॉर्मोन Premenstrual syndrome (PMS) को कम करने और यूटर्स फाइब्रॉइड्स को खत्म करने में हेल्प करता है। इससे महिलाओं की कामेच्छा में वृद्धि होती हैं और महिलाएं खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करती हैं। 

विटामिन डी युक्र आहार;
न्यूयॉर्क की इंटिग्रेटिव गाइनकॉलजिस्ट अनीता सदाती के अनुसार विटामिन डी ऐंटीमाइक्रोबियल कंपाउंड्स cathelicidins के प्रॉडक्शन को रिवाइव करता है। जिससे महिलाओं में कामेच्छा बढ़ जाती हैं। साथ ही साथ विटामिन डी युक्त आहार के सेवन से शरीर की हड्डियों मजबूत होती हैं और वजाइना इंफेक्शन दूर होता हैं। महिलाओं को प्रतिदिन विटामिन डी युक्त आहार लेनी चाहिए। 

मैग्निशियम युक्त आहार:
मैग्निशियम मसल्स को रिलैक्स कर क्रैम्प्स से निजात दिलाने में मदद करता है। डायटिशन सिंडी क्लिंगर के अनुसार मैग्निशियम इंसुलिन का लेवल मेनटेन कर पीसीओडी को दूर रखने में भी मदद करता है। इसलिए रोजाना मैग्निशयम से भरपूर चीजों का सेवन करें। इससे महिलाओं के शरीर में कामेच्छा बढ़ जाती हैं। 

विटामिन ई युक्त आहार: 
विटामिन ई युक्त आहार दिमाग में स्ट्रेस हॉर्मोन के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इससे ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स का स्राव बढ़ जाता हैं। जिसके कारण महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं। साथ ही साथ उसमे कामेच्छा भी बढ़ जाता हैं। इसलिए महिलाओं को प्रतिदिन विटामिन ई युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment