पीरियड्स के बाद कब बनाएं प्यार... जब प्रेग्नेंसी के चांस हों हाई!

हेल्थ डेस्क। अगर आप फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं और जल्द ही खुशखबरी सुनना चाहते हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि प्रेग्नेंसी के लिए सबसे उपयुक्त समय कौन-सा होता है। मेडिकल साइंस के मुताबिक, महिलाओं की मासिक चक्र (Menstrual Cycle) में एक खास फर्टाइल विंडो होती है, जब गर्भधारण की संभावना सबसे ज़्यादा होती है।

क्या होता है फर्टाइल विंडो?

महिलाओं का ओव्यूलेशन (अंडोत्सर्ग) आमतौर पर मासिक चक्र के 14वें दिन के आसपास होता है, यदि चक्र 28 दिनों का है। ओव्यूलेशन वह प्रक्रिया है जिसमें अंडाशय से एक परिपक्व अंडा निकलता है। यह अंडा करीब 12 से 24 घंटे तक जीवित रहता है और यदि इस दौरान शुक्राणु से मिल जाए, तो गर्भधारण की संभावना काफी बढ़ जाती है। फर्टाइल विंडो यानी गर्भधारण के लिए सबसे उपयुक्त समय, आमतौर पर पीरियड्स खत्म होने के 10वें से 16वें दिन के बीच होता है। इन दिनों में संबंध बनाना गर्भधारण की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है।

उदाहरण से समझें – कब हैं हाई चांस वाले दिन?

अगर किसी महिला का मासिक चक्र 28 दिनों का है और उसके पीरियड्स 5 दिन तक चलते हैं, तो: चक्र की शुरुआत पीरियड्स का पहला दिन होगा।  ओव्यूलेशन लगभग 14वें दिन में होगा। फर्टाइल विंडो 10वें से 16वें दिन के बीच रहेगा।  इसका मतलब हुआ कि पीरियड्स के खत्म होने के इस अवधि के आसपास यदि आप संबंध बनाते हैं, तो प्रेग्नेंसी के चांस सबसे ज्यादा होते हैं।

कुछ सावधानियां भी ज़रूरी हैं

हालांकि प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करते समय यह समय बेहद प्रभावी माना जाता है, लेकिन हर महिला का शरीर और चक्र अलग होता है। इसलिए केवल तारीखों के आधार पर संबंध बनाना पर्याप्त नहीं है। जरूरत पड़ने पर ओव्यूलेशन टेस्ट किट का भी सहारा लिया जा सकता है। साथ ही, यदि आप गर्भधारण नहीं कर पा रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment