1. ॐ नमः शिवाय
यह पंचाक्षरी मंत्र भगवान शिव का सबसे प्राचीन और प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। इसका अर्थ है— “हे शिव, आपको नमस्कार”। इस मंत्र के जाप से मन शांत होता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आध्यात्मिक उन्नति होती है।
2. ॐ शिवाय नमः
यह मंत्र सरल होने के साथ-साथ अत्यंत प्रभावशाली है। जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास लाता है, मन को केंद्रित करता है।
3. ॐ शं शंकराय नमः
यह मंत्र भगवान शिव के शांत और कल्याणकारी स्वरूप की उपासना करता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति लाता है, मन को प्रसन्न करता है।
4 .ॐ नमो भगवते रुद्राय:
यह मंत्र भगवान शिव के रुद्र रूप को समर्पित है और उसे जपने से आत्मबल, साहस और सुरक्षा की अनुभूति होती है।
5 .ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
इस मंत्र के द्वारा हम तीन नेत्रों वाले भगवान शिव की उपासना करते हैं, जो सुगंधित हैं और सभी प्राणियों के पोषक हैं। वे हमें मृत्यु के बंधनों से छुड़ाएं, जैसे खीरा पकने पर बेल से स्वतः अलग हो जाता है। परंतु हमें अमरत्व प्रदान करें, मृत्यु नहीं।
0 comments:
Post a Comment