भारत की 'LR-LACM' मिसाइल से तुर्की क्यों डरा?

नई दिल्ली। भारत की मिसाइल क्षमताएं बीते एक दशक में जितनी तेज़ी से उभरी हैं, उन्होंने न केवल एशिया बल्कि यूरोप और पश्चिम एशिया तक की रणनीतिक समीकरणों में हलचल पैदा कर दी है। इस समय चर्चा का विषय बनी है भारत की Long Range Land Attack Cruise Missile (LR-LACM) मिसाइल।

क्या है LR-LACM?

LR-LACM एक लंबी दूरी की ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली क्रूज़ मिसाइल है, जिसे भारत के DRDO (Defence Research and Development Organisation) ने विकसित किया है। इसकी रेंज लगभग 1000 से 1500 किलोमीटर बताई जाती है और यह परमाणु और पारंपरिक, दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल को खास इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह धरती की सतह से बेहद कम ऊंचाई पर उड़ती है – जिसे "terrain-hugging" तकनीक कहा जाता है। इससे यह रडार की पकड़ में नहीं आती, और दुश्मन के एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम को भी मात देने में सक्षम है।

तुर्की को क्या डर सता रहा है?

तुर्की की मीडिया विशेषकर TRHaber ने हाल ही में दावा किया है कि भारत ने ग्रीस को LR-LACM मिसाइल की "अनौपचारिक पेशकश" की है। अगर यह बात सही है तो यह तुर्की के लिए एक रणनीतिक चुनौती हो सकती है। कारण साफ है — ग्रीस और तुर्की के बीच दशकों से चले आ रहे भू-राजनीतिक तनाव और सीमा विवाद।

तुर्की के लिए चिंता का मुख्य बिंदु है भारत और ग्रीस के बीच सुरक्षा सहयोग में बढ़ोत्तरी, विशेष रूप से ऐसे समय में जब तुर्की ने हाल ही में पाकिस्तान को सैन्य समर्थन दिए हैं—जो भारत के रणनीतिक हितों के विपरीत है। माना जा रहा है कि भारत की ये संभावित पेशकश एक रणनीतिक संदेश भी हो सकती है।

तुर्की का एयर डिफेंस और LR-LACM का खतरा

तुर्की के पास रूसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद है। इस स्थिति में, अगर ग्रीस को LR-LACM जैसी मिसाइल मिलती है, तो तुर्की की हवाई सुरक्षा के लिए यह सीधी चुनौती बन सकती है। LR-LACM की सबसे खतरनाक विशेषता यह है कि यह ऐसे रडार-झांसा देने वाले मार्ग (low altitude and terrain-hugging path) का उपयोग करती है, जिससे यह अत्यधिक सुरक्षित इलाकों में भी सटीक हमला कर सकती है। 

अगर इसे ग्रीस की सेनाओं को सौंपा गया, तो तुर्की के लिए ये एक रणनीतिक सिरदर्द बन सकता है, खासकर एजियन सागर के क्षेत्र में, जहां ग्रीस और तुर्की की नौसेनाओं में समय-समय पर टकराव होता रहता है।  यदि भारत LR-LACM मिसाइल को ग्रीस के साथ साझा करता है, तो यह न केवल एक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगा बल्कि भारत की रक्षा निर्यात नीति को भी बढ़ावा देगा।

0 comments:

Post a Comment