हालांकि आधुनिक दवाइयों और इलाज उपलब्ध हैं, पर भारत के ग्रामीण और शहरी इलाकों में आज भी लोग देसी उपचारों पर भरोसा करते हैं। यहां हम बता रहे हैं 4 ऐसी देसी चीजों के बारे में जो बवासीर में तुरंत राहत देने में कारगर मानी जाती हैं:
1. अंजीर (सूखा और भीगा हुआ)
अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से मल त्याग सहज होता है। यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है, जो बवासीर का मुख्य कारण है। अंजीर में घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई में सहायक होता है।
2. छाछ में अजवाइन और काला नमक
छाछ पाचन के लिए अमृत के समान है। इसमें अजवाइन और चुटकीभर काला नमक मिलाकर दिन में एक से दो बार पीने से पाचन ठीक रहता है और मल सॉफ्ट आता है। इससे बवासीर के दर्द और सूजन में राहत मिलती है।
3. नारियल तेल
नारियल तेल में एंटीसेप्टिक और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। इसे सीधे प्रभावित स्थान पर लगाने से जलन और खुजली में राहत मिलती है। साथ ही यह घाव भरने में भी सहायक होता है।
4. त्रिफला चूर्ण
त्रिफला आयुर्वेद में कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण माना गया है। रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण लेने से मल साफ़ होता है और आंतों की सफाई होती है, जिससे बवासीर की स्थिति में सुधार आता है।
0 comments:
Post a Comment