थायराइड रोगियों के लिए वरदान हैं ये 3 घरेलू नुस्खे

हेल्थ डेस्क। थायराइड एक सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी है, जो हमारे मेटाबोलिज्म और हार्मोन संतुलन को प्रभावित करती है। इसका सही समय पर इलाज न करने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आज के इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे थायराइड की समस्या को कम करने और नियंत्रण में रखने के लिए 4 असरदार घरेलू उपाय के बारे में, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के थायराइड को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

1. मुलेठी (Licorice Root)

मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हार्मोन संतुलन बनाए रखने वाले गुण होते हैं। यह थायराइड ग्रंथि की सूजन को कम करता है और हॉर्मोन स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। आधा चम्मच मुलेठी पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पिएं। इसे दिन में एक बार नियमित रूप से लें।

2. हरा धनिया (Coriander Leaves)

हरा धनिया शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है, जिससे थायराइड की सूजन कम होती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और मेटाबोलिज्म को संतुलित करता है। हरे धनिये के पत्तों का रस निकालकर रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच लें। या धनिया की पत्तियां सलाद के रूप में खाने में शामिल करें।

3. लौकी का जूस (Bottle Gourd Juice)

लौकी में एंटीऑक्सिडेंट और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो थायराइड से जुड़ी सूजन को कम करने और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह ताजा लौकी का जूस निकालकर खाली पेट पिएं। इसे अच्छा करने के लिए थोड़ा नींबू या शहद भी मिला सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment