पेट की गंदगी को साफ कर देगी ये 3 घरेलू चीजें!

हेल्थ डेस्क। आज के भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खानपान के कारण लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। गैस, कब्ज, पेट में भारीपन और अपच जैसे लक्षण इस बात का संकेत हो सकते हैं कि पेट पूरी तरह साफ नहीं हो रहा है। यदि पेट की गंदगी समय पर बाहर न निकले, तो यह पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं, जो न केवल पेट की सफाई करते हैं बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करते हैं।

1. गुनगुना पानी

सुबह खाली पेट एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीना बेहद लाभकारी होता है। यह न केवल पेट की सफाई करता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। गुनगुना पानी आंतों को एक्टिव करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। यदि चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू या शहद भी मिला सकते हैं।

2.शहद और नींबू पानी

गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाकर पीना एक असरदार घरेलू उपाय है। यह मिश्रण पेट के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। यह न केवल पेट साफ करता है, बल्कि वजन घटाने में भी सहायक होता है।

4. हींग का पानी

हींग यानी असाफोटिडा भारतीय रसोई में प्राचीन काल से पाचन सुधारने के लिए इस्तेमाल होती आई है। एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकीभर हींग मिलाकर पीने से गैस, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। हींग आंतों में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है।

0 comments:

Post a Comment