1. F-22 रैप्टर: आसमान का अदृश्य शिकारी
F-22 रैप्टर को दुनिया का पहला असली स्टील्थ विमान माना जाता है। इसकी उड़ान की अधिकतम गति 2.25 मैक तक है और यह अपने रडार-विरोधी डिज़ाइन के कारण दुश्मन की निगाहों से बच जाता है। उन्नत सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इसे दुश्मन के लिए लगभग पकड़ से बाहर बना देते हैं। अमेरिकी वायु सेना के अनुसार, F-22 युद्ध में अपनी श्रेष्ठता का उदाहरण पेश करता है।
2. F-35 लाइटनिंग II: डिजिटल युग का हंटर
F-35 लाइटनिंग II मल्टीरोल स्टील्थ जेट है, जिसे सभी मौसम और मिशनों के लिए बनाया गया है। इसका अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और सेंसर इसे दुश्मन से पहले खतरों का पता लगाने और उन्हें रोकने में मदद करते हैं।
3 .SU-57: रूस का अजेय शक्ति का प्रतीक
रूसी निर्मित सु-57 भी आधुनिक तकनीक से लैस है, जो स्टील्थ क्षमता और गति के मामले में विश्व के बेहतरीन विमानों में शामिल है। इसका डिज़ाइन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली इसे उच्च जोखिम वाले मुकाबलों में टिकने में मदद करती है।
4. J-20: चीन का नवीनतम स्टील्थ फाइटर
चीनी J-20 विमान भी अपनी स्टील्थ तकनीक, लंबी दूरी की मारक क्षमता और उन्नत सेंसरों के चलते हवाई युद्ध में खतरनाक खिलाड़ी माना जाता है। यह विमान भी दुश्मन के रडार से बचने में सक्षम है।
5. डसॉल्ट राफेल: फ्रांस का बहुमुखी योद्धा
डसॉल्ट राफेल अपनी गुप्त डिजाइन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध कौशल के कारण युद्ध के मैदान में एक सच्चा योद्धा साबित हुआ है। यह विमान तेज़ी से भूमिकाएं बदल सकता है और हवाई गश्त, टोही तथा बमबारी में माहिर है। यह भारत के भी पास हैं।
6. यूरोफाइटर टाइफून: यूरोप की उड़ती तलवार
यूरोफाइटर टाइफून तेज़, लचीला और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से लैस है। यह यूरोपियन देशों के सहयोग से विकसित किया गया है और कठिन हवाई मुकाबलों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।
7. F-15EX ईगल II: ताकत और टिकाऊपन का मेल
हालांकि F-15EX पूरी तरह स्टील्थ नहीं है, पर इसकी रडार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली इसे बेहद सक्षम बनाती है। इसकी गति, हथियार क्षमता और उत्तरजीविता इसे दुश्मन के लिए एक कठिन लक्ष्य बनाते हैं।
0 comments:
Post a Comment