रोजाना मुट्ठीभर 'भुना चना' और 7 बीमारियों रहेगी दूर!

हेल्थ डेस्क। भारतीय रसोई में भुना चना कोई नई चीज़ नहीं है। यह एक ऐसा सस्ता, पोषक और आसानी से मिलने वाला सुपरफूड है जिसे अक्सर हल्के नाश्ते के रूप में खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना एक मुट्ठी भुना चना खाने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। दरअसल भुने चने में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ कई रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।

भुना चना खाने से दूर रहने वाली 7 आम बीमारियां:

1. मधुमेह:

भुना चना लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और अचानक शुगर लेवल नहीं बढ़ता।

2. मोटापा:

भुने चने में हाई प्रोटीन और फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनावश्यक कैलोरी इनटेक कम हो जाता है।

3. कब्ज

फाइबर से भरपूर भुना चना पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह मल त्याग को नियमित करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।

4. एनीमिया

भुने चने में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। खासकर महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद है।

5. हार्ट डिजीज:

इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम दिल को मजबूत बनाते हैं और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।

6. हड्डियों की कमजोरी:

भुना चना कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाता है।

7. थकान और कमजोरी:

भुने चने में मौजूद प्रोटीन और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं। यह कमजोरी और थकान को दूर करता है।

0 comments:

Post a Comment