रोज 1 सेब = दिल, दिमाग, और शरीर तीनों की दें सुरक्षा!

हेल्थ डेस्क। वैज्ञानिक शोधों से साबित हो चुका तथ्य बन चुकी है की सेब हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रोज़ाना एक सेब का सेवन न केवल शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है, बल्कि दिल, दिमाग और पाचन तंत्र को भी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा देता है।

आपको बता दें की सेब में मौजूद फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। एक मध्यम आकार के सेब में लगभग 4 ग्राम फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक होता है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि सेब में पाए जाने वाले प्राकृतिक यौगिक कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सक्षम होते हैं, विशेष रूप से ब्रेस्ट, कोलन और लंग कैंसर के मामलों में।

1 .हृदय रोगों से बचाव

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पॉलीफिनॉल्स, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में योगदान देते हैं।

2 .दिमाग के लिए वरदान

सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे क्वेरसेटिन और केम्पफेरॉल मस्तिष्क की कोशिकाओं को डैमेज से बचाते हैं। रिसर्च में यह भी पाया गया है कि सेब का नियमित सेवन अल्ज़ाइमर जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के खतरे को कम कर सकता है।

3 .रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि

सेब में विटामिन C और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।

0 comments:

Post a Comment