सोमवार को पढ़ें सिर्फ 1 मंत्र, होंगे 108 फायदे!

धर्म डेस्क। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है। शिवभक्त इस दिन व्रत रखते हैं, मंदिर जाते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी जिंदगी में सुख, शांति, सफलता और स्वास्थ्य हमेशा बना रहे, तो सोमवार को सिर्फ एक विशेष मंत्र का जाप करें। यह मंत्र न सिर्फ आध्यात्मिक लाभ देता है, बल्कि मानसिक शांति, कार्य में सफलता, परिवार में सुख-शांति और स्वास्थ्य लाभ जैसे 108 फायदों का कारण बन सकता है।

वह चमत्कारी मंत्र कौन-सा है?

 “ॐ नमः शिवाय”

यह पंचाक्षरी मंत्र भगवान शिव का सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। इसमें पाँच अक्षर होते हैं ‘न’, ‘म’, ‘शि’, ‘वा’, ‘य’। ये पांच तत्वों – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश – का प्रतीक हैं। इसका लाभ इसलिए बहुत लाभकारी माना जाता हैं।

सोमवार को इस मंत्र का जाप क्यों करें?

सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन होता है।

इस दिन किए गए जप का फल कई गुना अधिक मिलता है।

मानसिक शांति के लिए सोमवार का दिन सबसे उपयुक्त है।

अगर समय कम हो तो 11, 21 या 51 बार भी मंत्र जप सकते हैं

जाप करते समय मोबाइल या अन्य डिवाइसेज़ से दूरी बनाए रखें

मन में श्रद्धा और विश्वास होना अनिवार्य है, तभी इस मंत्र का फल मिलेगा

0 comments:

Post a Comment