सहायक अभियंता के 285 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

न्यूज डेस्क। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) सहित अन्य हरियाणा पावर यूटिलिटीज (HPUs) ने सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के कुल 285 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 29 सितम्बर से शुरू होकर 29 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।

रिक्त पद विवरण:

AE (Electrical): HVPNL - 22, HPGCL - 83, UHBVNL - 52, DHBVNL - 54

AE (Mechanical): HPGCL - 55

AE (Civil): HVPNL - 7, HPGCL - 8, UHBVNL - 2, DHBVNL - 2

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech/B.E या M.Tech/M.E डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

चयन प्रक्रिया:

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चयन GATE-2022, 2023, 2024 या 2025 में प्राप्त वैध स्कोर के आधार पर होगा। कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

आयु सीमा:

20 से 42 वर्ष, नियमानुसार हरियाणा निवासी उम्मीदवारों को आयु में छूट। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए नोटिश को अच्छी तरह से पढ़ें।

आवेदन शुल्क:

हरियाणा के SC/BC/EWS पुरुष व सभी महिला उम्मीदवारों के लिए: ₹148/-, सामान्य वर्ग पुरुष (हरियाणा व अन्य राज्य) के लिए: ₹590/-, PwD (हरियाणा निवासी): कोई शुल्क नहीं।

वेतनमान:

₹53100-167800, लेवल-9 के अनुसार।

कैसे करें आवेदन:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment