राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला पुणे में 40 पदों पर भर्ती

पुणे। राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (NCL), पुणे ने इच्छुक और योग्य आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 40 शिक्षु पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2025 को आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

पदों का विवरण:

कुल पद: 40, सामान्य (UR): 17 पद, अनुसूचित जाति (SC): 04 पद, अनुसूचित जनजाति (ST): 04 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 11 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 04 पद। 

शैक्षणिक योग्यता:

अभ्यर्थी को NCVT (National Council for Vocational Training) से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा:

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान:

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह ₹7700 से ₹8050 तक का मानदेय दिया जाएगा। इसके बारे में अधिक जानकारी नोटिश से प्राप्त करें।

आधिकारिक वेबसाइट:

अधिक जानकारी के लिए और आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने हेतु उम्मीदवार www.ncl-india.org पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं से आवेदन फॉर्म भी डाउनलोड किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment