'किडनी' को रखें फिट: रोज़ाना खाएं ये 4 चीजें!

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि हमारी किडनी हर दिन 50 से ज़्यादा काम करती है? ये शरीर से ज़हर और वेस्ट निकालती हैं, पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखती हैं, और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती हैं। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक के सेवन के कारण किडनी पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में किडनी को फ़ीट रहना बेहद जरूरी हैं। कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो किडनी को मज़बूत करने के साथ-साथ शरीर की सूजन और विषैले तत्वों से लड़ने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 सुपरफूड्स, जिन्हें अगर आप अपने रोज़मर्रा के आहार में शामिल करें, तो आपकी किडनी सालों तक स्वस्थ रह सकती है।

1. सेब

सेब को किडनी फ्रेंडली फल कहा जाता है। इसमें फाइबर भरपूर होता है जो पाचन को सुधारता है और शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें प्राकृतिक सूजनरोधीतत्व पाए जाते हैं जो किडनी को सूजन से बचाते हैं।

2 .लहसुन 

लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। यह न केवल सूजन को कम करता है, बल्कि किडनी को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। इसके अलावा, लहसुन भोजन में नमक का विकल्प बन सकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और किडनी पर पड़ने वाला भार कम किया जा सकता है।

3. ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अत्यधिक होती है, खासकर एंथोसायनिन्स जो किडनी सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा, यह विटामिन C और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। अन्य बेरी जैसे स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी, लाल अंगूर और चेरी भी किडनी के लिए लाभकारी हैं।

4 .लाल अंगूर और चेरी

लाल अंगूर और चेरी में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स न सिर्फ सूजन को कम करते हैं बल्कि किडनी की कोशिकाओं की रक्षा भी करते हैं। इनमें पोटेशियम की मात्रा भी सीमित होती है, जिससे ये किडनी रोगियों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

0 comments:

Post a Comment