भारत की ये 4 मिसाइलें, चीन की ताकत पर भारी!

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पिछले कुछ वर्षों में सीमा विवाद और सुरक्षा चिंताएं लगातार बढ़ी हैं। ऐसे समय में भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए विकसित की गई मिसाइल प्रणाली चीन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। खासकर भारत की चार प्रमुख मिसाइलें अग्नि-5, ब्रह्मोस, रुद्रम और शौर्य चीन की सैन्य ताकत पर भारी पड़ रही हैं।

1. अग्नि-5: लंबी दूरी की परमाणु सक्षम मिसाइल

अग्नि-5 भारत की सबसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 5,000 से 5,500 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस होकर भारत को अंतरमहाद्वीपीय हमला करने की क्षमता देती है। इस मिसाइल की रेंज में पूरा चीन आता हैं। इसलिए चीनी मीडिया में अक्सर भारत के इस मिसाइल की चर्चा होती हैं।

2. ब्रह्मोस: सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

भारत-रूस की संयुक्त परियोजना ब्रह्मोस मिसाइल अपनी गति और सटीकता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह मिसाइल 3 मैक की गति से उड़ान भरती है और भूमि, जल और वायु से दागी जा सकती है। ब्रह्मोस की यह बहुमुखी क्षमता चीन के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि यह सीमा विवाद वाले क्षेत्रों में तुरंत जवाबी कार्रवाई संभव बनाती है। इसे किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम से रोकना आसान नहीं हैं।

3. रुद्रम: अत्याधुनिक एंटी-रेडिएशन मिसाइल

रुद्रम एक एंटी-रेडिएशन मिसाइल है, जिसका उद्देश्य दुश्मन के रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को निशाना बनाना है। यह मिसाइल इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि यह दुश्मन की वायु रक्षा को बाधित कर सकती है और ऑपरेशन्स के लिए खुले रास्ते बना सकती है।

4. शौर्य: किफायती और तेज बैलिस्टिक मिसाइल

शौर्य मिसाइल की खासियत इसकी कम दूरी पर तेज मारक क्षमता और असानी से तैनाती है। यह मिसाइल 700 से 1,900 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है और पारंपरिक हथियारों के साथ परमाणु युद्ध के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। शौर्य मिसाइल की गतिशीलता और तत्परता चीन को हर समय अलर्ट पर रखने वाली है। क्यों की इसकी गति हाइपरसोनिक हैं, इसे रोकना आसान नहीं हैं।

0 comments:

Post a Comment