क्यों महत्वपूर्ण है गाय को रोटी खिलाना?
भारतीय संस्कृति में गाय को माँ का दर्जा प्राप्त है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी गाय में 33 कोटि देवताओं का वास माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, गाय को रोटी खिलाना न केवल पुण्य का कार्य है, बल्कि यह नवग्रहों की शांति और अनुकूल प्रभाव के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना गया है।
विशेष रूप से सोमवार, शनिवार और अमावस्या के दिन जब कोई व्यक्ति गाय को गुड़ लगी रोटी या सादी रोटी खिलाता है, तो इससे शनि, राहु, केतु और चंद्र जैसे ग्रहों की अशुभता दूर होती है। साथ ही, यह उपाय कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों को शांत करने में भी सहायक माना जाता है।
किन ग्रहों पर होता है प्रभाव?
शनि ग्रह: शनिवार को सरसों के तेल लगी रोटी खिलाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
चंद्र ग्रह: सोमवार को मीठी रोटी या गुड़ वाली रोटी खिलाने से मानसिक शांति मिलती है और चंद्र दोष में सुधार आता है।
राहु-केतु: गाय को रोटी खिलाने से इन छाया ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव में कमी आती है। इससे जीवन बेहतर होता हैं और परेशानी दूर होती हैं।
कैसे करें यह उपाय?
रोज़ सुबह या शाम गाय के लिए एक रोटी अलग से निकालें। हो सके तो रोटी में थोड़ा सा गुड़, घी या सरसों का तेल लगा दें। रोटी को प्रेमपूर्वक गाय को स्वयं अपने हाथों से खिलाएं। यह कार्य करते समय मन में शुभ भावना रखें और कोई मनोकामना करें।
0 comments:
Post a Comment