डॉक्टरों की राय में, 30 की उम्र पार करते ही हर व्यक्ति को कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट जरूर करवा लेने चाहिए ताकि समय रहते शरीर में किसी संभावित समस्या का पता लगाया जा सके। नीचे हम ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण जांचों का उल्लेख कर रहे हैं।
1. ब्लड प्रेशर जांच
उम्र के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो जाती है। 30 के बाद नियमित रूप से बीपी की जांच करना जरूरी है ताकि हृदय रोगों की आशंका को कम किया जा सके।
2. ब्लड शुगर टेस्ट
मधुमेह (डायबिटीज) की शुरुआती अवस्था में लक्षण स्पष्ट नहीं होते। एक सामान्य ब्लड शुगर टेस्ट से समय रहते इस बीमारी की पहचान की जा सकती है।
3. लिपिड प्रोफाइल टेस्ट
यह जांच शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मापता है। हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे जोखिमों को बढ़ाता है। 30 की उम्र में यह टेस्ट कराना आवश्यक है, विशेषकर अगर खानपान असंतुलित रहा हो।
4. लीवर और किडनी फंक्शन टेस्ट
शराब, फास्ट फूड और दवाओं के अधिक प्रयोग से लीवर और किडनी पर असर पड़ता है। इन अंगों की कार्यक्षमता को समय-समय पर जांचना जरूरी है।
5. थायरॉइड टेस्ट (TSH, T3, T4)
थायरॉइड असंतुलन शरीर के वजन, मूड और ऊर्जा स्तर पर प्रभाव डालता है। 30 की उम्र के बाद महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए यह टेस्ट आवश्यक है।
6. विटामिन D और B12 की जांच
आजकल ज्यादातर लोग इन दोनों विटामिन्स की कमी से जूझ रहे हैं, जो हड्डियों, मांसपेशियों और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती है।
7. इसीजी और इकोकार्डियोग्राफी
यदि परिवार में हृदय रोगों का इतिहास है, तो कार्डियक जांच करवाना जरूरी है। ये टेस्ट दिल की कार्यप्रणाली को जांचने में मदद करते हैं।
0 comments:
Post a Comment