बिहार में अब 'सुपरवाइजर' की भर्ती, 10वीं पास के लिए खुशखबरी

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राज्य के विभिन्न जिलों में इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज (ICDS) के अंतर्गत महिला सुपरवाइजर के पदों पर बंपर बहाली निकाली गई है। यह भर्ती न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी व्यवस्था को भी सशक्त बनाएगी।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सहरसा, शेखपुरा और मुंगेर जिलों में कुल 49 पदों पर भर्ती की जा रही है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है, जिससे अधिक संख्या में योग्य महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।

सहरसा जिले में 16 पदों पर भर्ती

सहरसा जिले में महिला सुपरवाइजर के 16 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 13 सितंबर 2025

अंतिम तिथि: 03 अक्टूबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट: saharsa.nic.in

शेखपुरा जिले में 17 पदों पर भर्ती

शेखपुरा जिले में महिला सुपरवाइजर के 17 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 10 सितंबर 2025

अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट: sheikhpura.nic.in

मुंगेर जिले में 16 पदों पर बहाली

मुंगेर जिले में भी महिला सुपरवाइजर के 16 पदों पर भर्ती की जा रही है।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 13 सितंबर 2025

अंतिम तिथि: 10 अक्टूबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट: munger.nic.in

0 comments:

Post a Comment