येलो अलर्ट: जानिए कहां-कहां रहेगा असर
भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बिजली चमकने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि हवाओं की गति 30 से 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
वहीं, 2, 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के जिलों में भी बारिश होने की संभावना हैं। जारी अलर्ट के अनुसार लखनऊ, फतेहपुर, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, रायबरेली, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, कासगंज, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर सहित आसपास के जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज के साथ मध्यम से तेज़ बारिश भी हो सकती हैं।
किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को अलर्ट
बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खेतों में जलभराव से बचने, फसल की सुरक्षा करने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की हिदायत दी गई है। ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले में न जाने की चेतावनी दी गई है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दशहरे पर भी रह सकता है बादलों का साया
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दशहरे के आसपास भी मौसम इसी तरह बना रह सकता है। ऐसे में आयोजनों की प्लानिंग करने वालों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment