बिहार में बरसेगा पानी! 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना: बिहार में मानसून सक्रिय रहने के बीच 26 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कमजोर हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना कम हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के मुताबिक, रविवार 21 सितंबर को राज्य के 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, खगड़िया, मुंगेर, जमुई और बांका को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। विभाग ने मेघ गर्जन और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून कमजोर होने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हल्की बारिश के बावजूद धूप और नमी के कारण उमस महसूस होगी। अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में फिर बदलाव आ सकता है।

किसानों के लिए भी मौसम विभाग ने खास सलाह जारी की है। उन्होंने फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और अचानक वज्रपात से बचाव के उपाय अपनाने को कहा है। इसके साथ ही बिजली उपकरणों का उपयोग भी सीमित करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

0 comments:

Post a Comment