हरित और समृद्धि योजना
लखीसराय जिले के जिला अग्रणी प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि हरित और समृद्धि नामक दो प्रमुख योजनाओं के तहत किसान अपने बैंक खाते के माध्यम से लाभ उठा सकते हैं। इन खातों में केवल सालाना 5,000 रुपए का न्यूनतम बैलेंस रखना आवश्यक है। इस योजना में शामिल किसानों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।
स्वास्थ्य सुरक्षा: प्राइमरी हेल्थ केयर सेवाओं का लाभ टेलीकम्युनिकेशन के माध्यम से मिलेगा।
दुर्घटना बीमा: योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना कवर उपलब्ध है।
स्थायी अक्षमता: अगर किसी दुर्घटना में व्यक्ति दिव्यांग या स्थायी रूप से असक्षम हो जाता है, तो उसे 10 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता दी जाएगी।
बड़ी दुर्घटना: 40 लाख रुपए तक का बीमा सुरक्षा कवरेज भी उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
इसके अलावा राज्य के किसान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ भी ले सकते हैं। इसमें सालाना 436 रुपए प्रीमियम भरने पर किसी भी अप्रत्याशित निधन की स्थिति में परिवार को 2 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना
किसानों के लिए प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना भी उपलब्ध है। इसमें सालाना केवल 20 रुपए का प्रीमियम भरकर दुर्घटना के मामले में परिवार को 2 लाख रुपए तक की मदद मिलती है।
कैसे लें लाभ
इन सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान बस अपने बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस का ध्यान रखें और संबंधित बीमा या सहायता योजना में पंजीकरण कराएं। इन योजनाओं से राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार की ये पहल किसानों के जीवन को आसान बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

0 comments:
Post a Comment