बाजार में भूचाल! सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। कमोडिटी बाजार में मंगलवार को जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों और सर्राफा बाजार दोनों में हलचल तेज हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में करीब 13 प्रतिशत और सोने में 5 प्रतिशत से अधिक की तेज उछाल दर्ज की गई।

तेजी के पीछे क्या है वजह

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने-चांदी में यह उछाल सेफ-हेवन डिमांड बढ़ने और निचले स्तर पर खरीदारी के चलते आया है। हालिया गिरावट के दौरान कई निवेशकों ने मुनाफावसूली की थी, लेकिन अब कीमतें संभलने से बाजार में दोबारा भरोसा लौटता दिख रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

शहरों में क्या हैं ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। 

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,409 प्रति ग्राम यानी ₹1,54,090 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,126 प्रति ग्राम यानी ₹1,41,260 प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का ताजा भाव ₹15,394 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। 22 कैरेट सोने की बात करें, तो यहाँ आज का रेट ₹14,111 प्रति ग्राम है। 

कोलकाता में भी आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,394 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,111 प्रति ग्राम है। 

चेन्नई में आज  24 कैरेट सोने का भाव ₹15,568 प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चेन्नई में 22 कैरेट सोने का आज का ताजा रेट ₹14,271 प्रति ग्राम है।

0 comments:

Post a Comment