सैलरी कैलकुलेशन का आधार
इस अनुमान में निम्न बातें ध्यान में रखी गई हैं:
फिटमेंट फैक्टर: 1.92
महंगाई भत्ता (DA): 0% (क्योंकि नए वेतन में DA बेसिक में मर्ज होगा)
HRA: X सिटी के लिए 30%
TA: बड़े शहरों के लिए Higher TPTA
कुछ अनुमानित कैलकुलेश?
ग्रेड-पे 1900 (Level 2) वाले कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 19,900 रुपये से बढ़कर लगभग 38,200 रुपये होने की संभावना है। इसमें 30% HRA और यात्रा भत्ते को मिलाकर ग्रॉस सैलरी लगभग 51,000 रुपये के करीब आएगी। कटौतियों के बाद नेट सैलरी अनुमानित 46,950 रुपये तक हो सकती है।
ग्रेड-पे 2000 (Level 3) वाले कर्मचारियों की सैलरी 21,700 रुपये से बढ़कर नए फिटमेंट के अनुसार 41,664 रुपये तक पहुंचेगी। HRA और अन्य भत्ते जोड़ने पर ग्रॉस सैलरी लगभग 57,750 रुपये होगी और नेट सैलरी 53,350 रुपये के आसपास अनुमानित है।
2400 और 2800 (Level 4 और 5) को भी अच्छे-खासे इजाफे का फायदा मिलेगा। 2400 ग्रेड-पे वालों की नेट सैलरी लगभग 62,100 रुपये होगी, जबकि 2800 ग्रेड-पे के कर्मचारी 70,600 रुपये तक की नेट सैलरी की उम्मीद कर सकते हैं।
4200 और 4600 (Level 6 और 7), में सैलरी में सबसे बड़ा इजाफा दिखेगा। 4200 ग्रेड-पे के कर्मचारी लगभग 84,700 रुपये तक की नेट सैलरी पा सकते हैं। वहीं 4600 ग्रेड-पे वाले कर्मचारी का वेतन एक लाख रुपये के करीब पहुंच सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ये आंकड़े पूरी तरह अनुमानित हैं। असली वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार ही फाइनल सैलरी तय होगी। लेकिन इससे कर्मचारियों को अपने आने वाले वेतन में संभावित बढ़ोतरी का अंदाजा जरूर लगता है।

0 comments:
Post a Comment