यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न केंद्रीय ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं में चयन का प्रमुख माध्यम है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होना अनिवार्य है। विषय की कोई बाध्यता नहीं है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया के तीन चरण
UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam), मुख्य परीक्षा (Main Exam), साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण (Interview), तीनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम रूप से अखिल भारतीय एवं केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
UPSC CSE 2026 उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है, जो देश की प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं। यह परीक्षा न केवल करियर की दृष्टि से, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment