हार्ट के लिए 5 अच्छी और 5 बुरी चीजें, सभी को जानना चाहिए

हेल्थ डेस्क। हार्ट यानि की दिल हमारी सेहत का सबसे अहम अंग है। आज की तेज़-तर्रार जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिल की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कुछ आदतें अपनाना और कुछ आदतों से बचना बेहद जरूरी है।

दिल के लिए अच्छी चीजें

1 .तनाव कम करना: ध्यान, मेडिटेशन और गहरी सांस लेने जैसी आदतें दिल को शांत रखती हैं।

2 .पानी पर्याप्त मात्रा में पीना: शरीर को हाइड्रेटेड रखने से रक्त का प्रवाह सही रहता है और हृदय स्वस्थ रहता है।

3 .पर्याप्त नींद: रोजाना 7-8 घंटे की नींद हृदय रोग के जोखिम को कम करती है और तनाव को नियंत्रित रखती है।

4 .संतुलित और पौष्टिक आहार: हरी सब्जियां, फल, दलहन, ओट्स और साबुत अनाज हृदय को मजबूत बनाते हैं।

5 .नियमित व्यायाम: रोजाना 30 मिनट की हल्की-तेज चाल या योग से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है।

दिल के लिए बुरी चीजें

1 .धूम्रपान और शराब: सिगरेट और शराब हृदय रोग का प्रमुख कारण हैं।

2 .अत्यधिक नमक का सेवन: ज्यादा नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो दिल पर दबाव डालता है।

3 .बैठने की अधिक आदत: लंबे समय तक बैठे रहने से रक्त प्रवाह धीमा होता है और हृदय रोग का खतरा बढ़ता है।

4 .ज्यादा तैलीय और फास्ट फूड: फ्राई, पिज्जा, बर्गर और पैकेज्ड स्नैक्स हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज का कारण बन सकते हैं।

5 .तनाव और अनियमित जीवनशैली: लगातार मानसिक तनाव, अनियमित नींद और असमय भोजन दिल को कमजोर कर सकता है।

0 comments:

Post a Comment