किडनी के लिए 5 अच्छी और 5 बुरी चीजें, सभी जान लें!

हेल्थ डेस्क। स्वस्थ शरीर के लिए किडनी का सही रहना बेहद ज़रूरी है। किडनी शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने, खून को साफ रखने और पानी-नमक का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। लेकिन गलत खान-पान और आदतों के कारण आज किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी-सी सावधानी से किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

किडनी के लिए 5 अच्छी चीजें

1. पर्याप्त पानी पीना: दिन भर में सही मात्रा में पानी पीने से किडनी को टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे स्टोन और संक्रमण का खतरा कम होता है।

2. हरी सब्जियां और फल: पालक, लौकी, तोरई, सेब और नाशपाती जैसे फल-सब्जियां किडनी के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। इनमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

3. नियंत्रित नमक का सेवन: कम नमक खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जो किडनी को नुकसान से बचाने में मदद करता है।

4. नियमित शारीरिक गतिविधि: हल्की एक्सरसाइज या रोज़ाना टहलना शरीर का वजन संतुलित रखता है और किडनी पर दबाव कम करता है।

5. समय-समय पर स्वास्थ्य जांच: ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच से किडनी रोग की शुरुआती पहचान हो सकती है।

किडनी के लिए 5 बुरी चीजें

1. जरूरत से ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड: चिप्स, नमकीन और पैकेटबंद खाना किडनी पर अतिरिक्त बोझ डालता है। 

2. कम पानी पीने की आदत: पानी की कमी से किडनी को सही तरह से काम करने में दिक्कत होती है और स्टोन का खतरा बढ़ जाता है।

3. बिना सलाह के दर्द निवारक दवाएं: अक्सर ली जाने वाली पेनकिलर दवाएं लंबे समय में किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

4. धूम्रपान और शराब: सिगरेट और शराब किडनी की रक्त नलिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे उसकी कार्यक्षमता घटती है।

5. शुगर और हाई बीपी को नजरअंदाज करना: अनियंत्रित डायबिटीज और ब्लड प्रेशर किडनी खराब होने की सबसे बड़ी वजहों में शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment