उम्मीदवार delhihighcourt.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी परेशानियों से बचा जा सके।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू: 4 फरवरी 2026, सुबह 11:00 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026, रात 11:00 बजे
आवेदन शुल्क का भुगतान अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026, रात 11:55 बजे
आवेदन शुल्क
सामान्य (UR), OBC और EWS के लिए आवेदन शुल्क ₹1500, जबकि SC, ST और दिव्यांग (PwBD) के लिए आवेदन शुल्क ₹1300 निर्धारित किया गया हैं।
योग्यता और आयु
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है।
आयु सीमा (01 जनवरी 2026 तक): न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 32 वर्ष, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतन और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 6 (ग्रुप बी) के तहत वेतन मिलेगा, जो ₹35,400 से ₹1,12,400 तक होगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। यह भर्ती दिल्ली हाईकोर्ट में स्थायी और सम्मानजनक करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर है।

0 comments:
Post a Comment