सोना-चांदी में भूचाल, एक ही दिन में रिकॉर्ड उछाल

नई दिल्ली। कीमती धातुओं के बाजार में सोमवार को अचानक बड़ी हलचल देखने को मिली। पिछले सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोना और चांदी ने जोरदार वापसी की है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों धातुओं की कीमतों में एक ही दिन में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों का ध्यान फिर से इस बाजार पर टिक गया है।

सोने की कीमत ने चौंकाया बाजार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह कारोबार के दौरान सोने की कीमत में तेज उछाल आया। करीब 11:30 बजे 10 ग्राम सोना 2,100 रुपये से ज्यादा की बढ़त के साथ 1.57 लाख रुपये के स्तर को पार करता नजर आया।

दिन के कारोबार में सोना: लगभग 1,55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर से बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपरी स्तर तक पहुंचा इस तेजी ने बीते हफ्ते की गिरावट से हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर दी।

चांदी ने भी दिखाई दमदार चाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। MCX पर 1 किलो चांदी के भाव में करीब 12 हजार रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई। सुबह के कारोबार में चांदी 2.61 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई।

दिन के कारोबार में चांदी: कारोबार के दौरान चांदी करीब 2,58,000 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर से उछलकर 2,64,800 रुपये प्रति किलो तक पहुंची।

क्यों आई इतनी तेज तेजी?

बीते सप्ताह कीमतों में गिरावट के पीछे मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती बड़ी वजह रही थी। लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय संकेतों, वैश्विक अनिश्चितताओं और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोना-चांदी को फिर से रफ्तार दे दी है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और वैश्विक राजनीतिक घटनाएं इनकी चाल तय करेंगी।

0 comments:

Post a Comment