बिहार में युवाओं के लिए खुशखबरी, टीचर बनने का सुनहरा मौका

पटना। बिहार में शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने DElEd एग्जाम फॉर्म 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फॉर्म उन छात्रों के लिए है जो डीएलएड कोर्स कर रहे हैं और एकेडमिक सेशन 2024–26 या 2025–27 के अंतर्गत परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। 

आवेदन की तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026

लेट फीस के साथ आवेदन: 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026

आवेदन कैसे करें

BSEB की आधिकारिक वेबसाइट dped.biharboardonline.org पर जाएं। होमपेज पर DElEd Exam Form 2026 या Student Login पर क्लिक करें। अपने User ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। पर्सनल और शैक्षणिक विवरण की जांच करें। एग्जाम से संबंधित डिटेल्स भरें। फीस का भुगतान करें। अंत में फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

DElEd एग्जाम पैटर्न

परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित होती है। परीक्षा MCQ बेस्ड होती है, जिसमें कुल 150 सवाल शामिल होते हैं। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। विषयों में हिन्दी, इंग्लिश, मैथ्स, सोशल स्टडीज, रिजनिंग और साइंस शामिल हैं। DElEd एग्जाम क्वालिफाइंग नेचर का होता है, इसलिए सभी सवालों को ध्यान से हल करना जरूरी है।

DElEd कोर्स क्यों जरूरी है?

डीएलएड कोर्स उन छात्रों के लिए अनिवार्य है, जो प्राइमरी टीचर बनना चाहते हैं। यह कोर्स शिक्षकों को सही शिक्षण तकनीक और बच्चों को समझने की क्षमता सिखाता है। DElEd में चाइल्ड साइकोलॉजी भी पढ़ाई जाती है, जिससे शिक्षक बच्चों के व्यवहार और सीखने की क्षमता को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।

0 comments:

Post a Comment