केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, खाते में आएगा मोटा पैसा!

नई दिल्ली। होली का त्योहार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दोहरी खुशखबरी लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि का ऐलान करने की तैयारी में है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ी हुई सैलरी और एरियर के रूप में सीधा लाभ मिलेगा।

महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 58 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। लेबर ब्यूरो और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार महंगाई भत्ते में लगभग 2 फीसदी की वृद्धि की संभावना है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DR) बेसिक सैलरी का 60 फीसदी हो जाएगा।

आंकड़ों पर आधारित होगी बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते की वृद्धि का निर्धारण अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) पर आधारित होता है। दिसंबर 2025 में यह इंडेक्स 148.2 अंकों पर स्थिर रहा, जो नवंबर के समान है। इसी स्थिरता के आधार पर 2 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

मार्च में हो सकता है डबल तोहफा

केंद्रीय कैबिनेट मार्च 2026 की शुरुआत में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। चूंकि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, कर्मचारियों को केवल बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं बल्कि जनवरी और फरवरी के बकाया एरियर के रूप में एकमुश्त राशि भी मिलेगी। यह त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगा।

पेंशनभोगियों को भी राहत

महंगाई भत्ते में वृद्धि पेंशनभोगियों पर भी लागू होगी। इसका मतलब यह है कि पेंशन में भी समान अनुपात में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनकी मासिक आय में सुधार होगा और त्योहारों के समय अतिरिक्त राहत मिलेगी। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार ही जारी होगी।

0 comments:

Post a Comment