1. वेतन में बड़ी बढ़ोतरी
8वें वेतन आयोग के तहत बेसिक वेतन और फिटमेंट फैक्टर में भारी इजाफा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 के बीच हो सकता है। इसका सीधा असर न्यूनतम मूल वेतन पर पड़ेगा, जो ₹41,000 से बढ़कर ₹51,480 तक पहुंच सकता है। कुल वेतन में 30% से 34% तक की बढ़ोतरी संभव है। इससे न केवल कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी, बल्कि जीवनस्तर में भी सुधार आएगा।
2.पेंशनभोगियों के लिए राहत
8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। औसत पेंशन में 20% से 30% तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। वर्तमान में न्यूनतम पेंशन ₹9,000 है, जो नई व्यवस्था लागू होने के बाद ₹20,500 से ₹25,000 तक पहुंच सकती है। इससे रिटायर कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा।
3. मोटा एरियर मिलने की संभावना
चूंकि नया वेतन ढांचा 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा सकता हैं, ऐसे में कर्मचारियों को 18 से 24 महीने का एरियर मिलने की संभावना है। यह राशि पद और स्तर के अनुसार अलग-अलग होगी। निचले स्तर के कर्मचारियों को करीब ₹3.6 लाख तक का एरियर मिल सकता है, जबकि उच्च अधिकारियों के लिए यह राशि ₹15 लाख तक हो सकती है। यह कर्मचारियों के लिए अप्रत्याशित वित्तीय लाभ साबित होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment