यूपी में 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, चल रही है बंपर भर्ती!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आबकारी सिपाही (Excise Constable) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 24 जून 2026 तक का समय दिया गया है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, लेटेस्ट नोटिस सेक्शन में जाएं, आबकारी सिपाही भर्ती के ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें, आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें, फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें, भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट निकाल लें।

कितनी होगी फीस और सैलरी?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसमें शुरुआती वेतन करीब 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक हो सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आबकारी सिपाही भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए। उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो, UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है, इसके अलावा उम्मीदवारों को शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा।

0 comments:

Post a Comment