हाल ही में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय विभागों में रिक्त पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने संसदीय पैनल को भर्ती से जुड़ी जानकारी दी। इस भर्ती से लाखों युवाओं को नौकरी प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
युवाओं के लिए बड़ी भर्ती
1 .रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB): रेलवे में सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। करीब 1.08 लाख से ज्यादा पद भरने की तैयारी है। इसमें अलग-अलग पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा।
2 .कर्मचारी चयन आयोग (SSC): SSC के माध्यम से करीब 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें केंद्र सरकार के कई विभागों में नियुक्तियां होंगी।
3 .संघ लोक सेवा आयोग (UPSC): UPSC के जरिए करीब 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। इसमें सिविल सर्विस समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
पेपर लीक रोकने पर सरकार का फोकस
बैठक में परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने पर भी चर्चा हुई। हाल के समय में सामने आए पेपर लीक मामलों को देखते हुए परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को बढ़ावा देने और परीक्षा प्रक्रिया में सुरक्षा के नए उपाय जोड़ने का सुझाव दिया, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष मौका मिल सके।
युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
केंद्र सरकार के इस कदम से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को उम्मीद जगी है। बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरने से न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि सरकारी विभागों में कामकाज भी बेहतर हो सकेगा। हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी ही देखें और किसी भी फर्जी सूचना से सावधान रहें।

0 comments:
Post a Comment